ही वेबसाइट मराठी मध्ये पाहायची? होय, बदला

हर हर हर महादेव

देवता: श्री शंकर

मूल पाठ

पवित्र पाठ मूल भाषा में ही दिया गया है।

हर हर हर महादेव! सत्य, सनातन, सुन्दर, शिव सबके स्वामी। अविकारी अविनाशी, अज अन्तर्यामी॥ आदि, अनन्त, अनामय, अकल, कलाधारी। अमल, अरूप, अगोचर, अविचल, अघहारी॥ ब्रह्मा, विष्णु, महेश्वर तुम त्रिमूर्तिधारी। कर्ता, भर्ता, धर्ता, तुम ही संहारी॥ रक्षक, भक्षक, प्रेरक, प्रिय औढरदानी। साक्षी, परम अकर्ता, कर्ता अभिमानी॥ मणिमय-भवन निवासी, अति भोगी रागी। सदा श्मशान विहारी, योगी वैरागी॥ छाल-कपाल, गरल-गल, मुण्डमाल व्याली। चिता भस्मतन त्रिनयन, अयनमहाकाली॥ प्रेत-पिशाच-सुसेवित, पीत जटाधारी। विवसन विकट रूपधर, रुद्र प्रलयकारी॥ शुभ्र-सौम्य, सुरसरिधर, शशिधर, सुखकारी। अतिकमनीय, शान्तिकर, शिवमुनि मन-हारी॥ निर्गुण, सगुण, निरञ्जन, जगमय नित्य प्रभो। कालरूप केवल हर! कालातीत विभो॥ सत्, चित्, आनन्द, रसमय, करुणामय धाता। प्रेम-सुधा-निधि प्रियतम, अखिल विश्व त्राता॥ हम अतिदीन, दयामय! चरण-शरण दीजै। सब विधि निर्मल मति कर, अपना कर लीजै॥

पूजा बुक करनी है?

अनुभवी, सत्यापित पंडित पूर्ण वैदिक विधि से पूजा करेंगे।

पूजा बुक करें

शंकर — आरतियाँ

9 आरतियाँ
🙏

पुरोहित की प्रोफ़ाइल देखें

पुरोहित की पूरी प्रोफ़ाइल, जानकारी, सेवाएँ, फ़ोटो, समीक्षाएँ और उपलब्धता देखने और इन्हीं पुरोहित की पूजा बुक करने के लिए मुफ़्त खाता बनाएँ या लॉगिन करें।

VedPurohit ऐपपंचांग, आरती, पूजा बुकिंग और कुंडली — मोबाइल पर, इंटरनेट के बिना भी। ऐप डाउनलोड करें

WhatsApp पर मदद

खाता बनाए बिना पूछें — हमारी टीम WhatsApp पर जल्दी जवाब देगी।

किस बारे में मदद चाहिए?

कौन-सी पूजा, कब और कहाँ — हम सही पंडित और दक्षिणा बताएँगे।

संदेश ऐसा जाएगा
WhatsApp पर भेजें

"भेजें" दबाने पर यह संदेश WhatsApp में खुलेगा; वहाँ आप इसे बदल सकते हैं।