श्री गणेश अभिषेक (अथर्वशीर्ष आवर्तन)
अथर्वशीर्ष के २१ / १०८ / १००० आवर्तनों के साथ बप्पा का अभिषेक
₹1,500 – ₹5,100
१.५ से ३ घंटे (आवर्तनों के अनुसार)
पूजा के बारे में
गणपति अथर्वशीर्ष के आवर्तनों के साथ गणेश मूर्ति पर दूध, दही, शहद, पंचामृत और शुद्ध जल से किया जाने वाला अभिषेक। संकष्टी चतुर्थी, अंगारकी, विनायकी चतुर्थी, गणेशोत्सव या नए कार्य की शुरुआत में यह अभिषेक किया जाता है। २१, १०८ या १००० (सहस्रावर्तन) आवर्तनों का विकल्प होता है; सहस्रावर्तन के लिए कई पुरोहित मिलकर पाठ करते हैं। अंत में दूर्वा, लाल फूल, मोदक का भोग और आरती होती है।
लाभ
- विघ्नों का नाश व कार्यसिद्धि
- बुद्धि, स्मरणशक्ति व एकाग्रता
- घर में सुख-शांति
- नए व्यवसाय का शुभारंभ
- संकष्टी / अंगारकी का विशेष पुण्य
पूजा सामग्री
- गणेश मूर्ति या सुपारी गणपति
- पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर)
- दूर्वा (२१ गुच्छ)
- लाल फूल व गुड़हल
- सिंदूर
- मोदक (२१)
- नारियल
- पान व सुपारी
- अक्षत
- अगरबत्ती व कपूर
- अभिषेक पात्र
अनुमानित कीमत₹1,500 से
यह पूजा बुक करें